रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB ALP रिजल्ट जारी करने वाला हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा की उत्तर कुंजी RRB ने 5 दिसंबर को घोषित की थी। इसलिए उम्मीद है कि रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता हैं।
RRB ALP का रिजल्ट रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा के दूसरे चरण में शामिल होने के पात्र होंगे।
अगर आप RRB ALP रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आप यह लेख जरूर पढ़ सकते हैं।
इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस (RRB ALP) परीक्षा के रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख के बारे में बताएंगे। साथ ही, आप रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की वेबसाइट से अपने परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने का तरीका भी जानेंगे।

RRB ALP Result 2024
RRB ALP सीबीटी-1 के लिए आरआरबी एएलपी परिणाम जल्द ही आधिकारिक रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है। सीबीटी-1 पास करने वाले अभ्यर्थी सीबीटी-2 के लिए पात्र होंगे। हालांकि, रिपोर्ट्स मुताबिक रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही परिणाम जारी कर सकता है। उम्मीद है कि जनवरी 2025 में परिणाम देखने को मिल जायेगा।
RRB ALP परिणाम घोषित होने के बाद, अभ्यर्थियों को कटऑफ अंक, स्कोरकार्ड और अन्य विवरण भी प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, आरआरबी (RRB) ने अभी तक परिणाम जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी नहीं की है। इसलिए, सभी अभ्यर्थियों को आरआरबी एएलपी परिणाम के नवीनतम अपडेट की जांच करते रहना चाहिए।
RRB ALP Result 2024 Overview
- प्राधिकरण-रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी)
- पद का नाम -सहायक लोको पायलट (एएलपी)
- परीक्षा का नाम -आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा 2024
- परीक्षा तिथियां- 25 से 29 नवंबर 2024
- श्रेणी -परिणाम
- तिथि- दिसंबर 2024 का अंतिम सप्ताह (अपेक्षित)
- आधिकारिक वेबसाइट –https://www.rrbcdg.gov.in/
RRB ALP Exam Details
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 25 नवंबर से 29 नवंबर तक आरआरबी एएलपी (RRB ALP) परीक्षा आयोजित किया था। यह परीक्षा 18,799 सहायक लोको पायलट (एएलपी) पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 5 दिसंबर को आरआरबी एएलपी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी।
जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति थी, उन्हें आपत्ति दर्ज कराने की अनुमति दी गई थी। अब, रेलवे भर्ती बोर्ड सहायक लोको पायलट के लिए परिणाम तैयार करने में जूता हुआ हैं। परिणाम तैयार होने के बाद, इसे आरआरबी की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। जहा से आप अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे|

RRB ALP Cut Off Category-wise
रेलवे भर्ती बोर्ड असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा के लिए श्रेणीवार कटऑफ सूची जारी करेगा। वर्तमान में, अभ्यर्थियों को अनुमानित कटऑफ का हवाला देकर अपने स्कोर के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। नीचे श्रेणियों के आधार पर अनुमानित कटऑफ सूची दी गई है:-
- श्रेणी अपेक्षित कट-ऑफ अंक
- सामान्य 55-65
- ओबीसी 55-65
- एससी 45-55
- एसटी 40-50
Details Mentioned on RRB ALP Scorecard 2024
जब रेलवे भर्ती बोर्ड सहायक लोको पायलट का परिणाम जारी करेगा, तो अभ्यर्थियों को अपने स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित विवरण देखने होंगे:-
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का हस्ताक्षर
- फोटो
- जन्म तिथि
- श्रेणी
- लिंग
- रोल नंबर, आदि।
How to Check RRB ALP Result 2024
जब रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एएलपी परिणाम की घोषणा करेगा, तो परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:-
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, सहायक लोको पायलट परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में दिखाई देगा, जिसमें सहायक लोको पायलट परीक्षा का विवरण दिखाया जाएगा।
- आप अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
- यदि आपने परीक्षा उत्तीर्ण की है, तो परिणाम में आपका नाम और रोल नंबर हाइलाइट किया जाएगा।