नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2025:
UPSC Final Result 2024 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। इस बार प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है।
इस परीक्षा के जरिए कुल 1,129 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 1009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा पास की थी और 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 के बीच हुए साक्षात्कार में शामिल हुए थे, वे अपना फाइनल परिणाम देख सकते हैं।

TOP NEWS:
Pope Francis Death: पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, कहा – “दुनिया ने करुणा की मिसाल खो दी”
पूर्व DGP Om Prakash की दर्दनाक हत्या: पत्नी ने पहले डाला मिर्च पाउडर, फिर चाकू से गोद डाला शरीर
BCCI Central Contract 2024-25: श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की धमाकेदार वापसी, जानिए पूरी लिस्ट
रांची में भारतीय वायु सेना का भव्य एयर शो: सूर्य किरण टीम ने दिखाया दम
UPSC CSE 2024 के टॉप 10 टॉपर्स:
UPSC Final Result 2024
- शक्ति दुबे (प्रयागराज)
- हर्षिता गोयल
- डोंगरे अर्चित पराग
- शाह मार्गी चिराग
- आकाश गर्ग
- कोमल पुनिया
- आयुषी बंसल
- राज कृष्ण झा
- आदित्य विक्रम अग्रवाल
- मयंक त्रिपाठी
किस सेवा में कितनी भर्तियां होंगी?
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस परीक्षा के जरिए विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में कुल 1129 पद भरे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
- भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS): 180 पद
- भारतीय विदेश सेवा (IFS): 55 पद
- भारतीय पुलिस सेवा (IPS): 147 पद
- अन्य केंद्रीय सेवाएं (Group A और B): 747 पद
कहां देखें परिणाम?
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.gov.in पर जाकर “Final Result – Civil Services Examination, 2024” लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर दर्ज हैं।
सोशल मीडिया पर UPSC Final Result 2024 टॉपर्स की चर्चा
UPSC Final Result 2024: इस बार प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।