Taaza News TimeTaaza News Time
  • Home
  • Letest job
  • Govt Job News
    • RRB ALP answer key 2024:RRB ALP answer key 2024 released, here’s direct link
    • BPSC TRE: BPSC TRE 4.0 Vacancy 2025 Releasing 1.3 Lakh Teachers Shortly in Bihar Application Form 2024, Apply Link Soon Here
  • Sarkri Yojna
  • Entertainment
  • Technology
  • Healthy Tips
  • Stories
Font ResizerAa
Taaza News TimeTaaza News Time
Font ResizerAa
  • Home
  • Letest job
  • Govt Job News
  • Sarkri Yojna
  • Entertainment
  • Technology
  • Healthy Tips
  • Stories
Search
  • Home
  • Letest job
  • Govt Job News
    • RRB ALP answer key 2024:RRB ALP answer key 2024 released, here’s direct link
    • BPSC TRE: BPSC TRE 4.0 Vacancy 2025 Releasing 1.3 Lakh Teachers Shortly in Bihar Application Form 2024, Apply Link Soon Here
  • Sarkri Yojna
  • Entertainment
  • Technology
  • Healthy Tips
  • Stories
Follow US
  • About Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Contact
Taaza News Time > Sarkri Yojna > माई-बहिन मान योजना:बिहार में तेजस्वी लाएंगे ‘माई-बहिन मान योजना’, महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा
Sarkri Yojna

माई-बहिन मान योजना:बिहार में तेजस्वी लाएंगे ‘माई-बहिन मान योजना’, महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा

Ashu Kumari
Last updated: 2024/12/30 at 1:45 PM
Ashu Kumari
Share
6 Min Read
माई-बहिन मान योजना
माई-बहिन मान योजना
SHARE

माई-बहिन मान योजना:बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को सरकार बनने पर ‘माई बहिन मान योजना’ शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने दरभंगा में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो ‘माई-बहिन मान योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत महिलाओं के उत्थान के लिए प्रति माह 2,500 रुपए दिए जाएंगे. दरभंगा में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार का नवनिर्माण महिलाओं की समृद्धि के बिना नहीं होगा. योजना के तहत बिहार की प्रत्येक महिला के बैंक खाते में प्रत्येक महीने 2,500 रुपए हस्तांतरण किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करेगी. महंगाई के कारण आज महिलाएं न अपने पसंद का कपड़ा पहन पा रही हैं और न खाना खा पा रही हैं. इस योजना के पैसे महिलाएं परिवार की भलाई, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खर्च कर सकेंगी. इस योजना से महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी.

राजद नेता तेजस्‍वी यादव ने कहा कि हम लगातार यात्रा पर घूम रहे हैं, हमारे कार्यकर्ता से सारी जानकारी मिल रही है. लोग बेरोजगारी महंगाई से जूझ रहे हैं. सरकार की कमियों को हम लोगों ने उजागर करने का काम किया है. भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लगातार आवाज हम लोग उठा रहे हैं. हमने उप मुख्यमंत्री रहते पाँच लाख लोगों को नौकरी दी. साढ़े तीन लाख नौकरी का दरवाजा खोला और तेजस्वी ने जो नौकरी को लेकर लकीर खिचीं आज लोग उसी पर बात कर रहे हैं. अब आधी आबादी को सम्मान देना होगा और सामाजिक न्याय के साथ हम लोग आर्थिक न्याय करेंगे.

माई-बहिन मान योजना, महिलाओं का सम्मान जरूरी है

माई-बहिन मान योजना;दरभंगा में विशेष रूप से बुलाई प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव ने कहा कि महिलाओं का आशीर्वाद जहां है, सुख-समृद्धि का वास वहां है. इसी मंत्र पर चलते हुए बिहार की हर महिला को हम सक्षम बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मेरी यात्राओं के दौरान राज्य के हर हिस्से से हमें महंगाई से त्रस्त लोगों ने अपने अनुभव बताएं हैं. बढ़ती और व्यापक महंगाई के चलते घर-परिवारों को राहत की दरकार है.

बिहार का विकास
बिहार की करोड़ों माताओं-बहनों के आशीर्वाद से आज हमने यह निर्णय लिया है और हमें ये बताते हुए हर्ष हो रहा है कि 2025 में हमारी सरकार बनने पर हम “माई-बहिन मान योजना” के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने का कार्य क़रेंगे. नए बिहार के साथ “समृद्ध महिला, सुखी परिवार” का सपना भी सच होगा.

हर तरह से विकास जरूरी
माई-बहिन मान योजना:बिहार के नवनिर्माण की नींव महिलाओं की समृद्धि के बिना अधूरी है. हमारा मानना है कि जब महिलाओं को नकद हस्तांतरण मिलता है तो वे अपने परिवार की भलाई में अधिक पैसा निवेश करती हैं, जैसे पूरे परिवार के लिए पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवा, और बच्चों की शिक्षा. महिलाओं को सीधे लक्षित करके, हमारा ये कार्यक्रम घरेलू और सामुदायिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है. इन नकद हस्तांतरणों का गुणक प्रभाव महत्वपूर्ण है. महिलाओं की बेहतर आर्थिक स्थिति पूरे परिवार और समुदाय के लिए लाभदायक हैं.

लघु उद्योग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा
हमारी सरकार द्वारा जो महिलाओं को जो राशि दी जायेगी वह महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने या कौशल प्रशिक्षण में निवेश करने में सक्षम बनाएगा तथा दीर्घकालिक आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देगी. इसके अतिरिक्त, नकद हस्तांतरण कार्यक्रमों को वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण जैसे पूरक समर्थन के साथ डिज़ाइन किया जाएगा, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और दीर्घकालिक आर्थिक स्वतंत्रता को और बढ़ावा मिलेगा. महंगाई के इस दौर में जो बहने अपने मन का खा नहीं पाती, अपने मन का ख़रीद नहीं पाई. आज उन माँ-बहिनों के लिए समर्पित योजना की हम घोषणा करते हैं.

बिहार के लिए तेजस्वी खड़ा है
ये तेजस्वी का वादा है कि सरकार बनने के एक महीने के भीतर हम इस योजना को अमली जामा पहना कर बिहार की हर माता हर बहन को स्वांलबी, सुखी, समृद्ध, सम्पन्न, स्वस्थ और उनके जीवन को सुगम बनाने का कार्य क़रेंगे. यह कार्यक्रम हमारी सरकार का गरीबी कम करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने एवं हाशिए पर रहे नागरिकों की सामाजिक और आर्थिक क्षमता में निवेश करने की दिशा में एक सीधा और प्रभावशाली कदम होगा.

आपका हर दुःख मेरे ज़िम्मे, बिहार की नई सरकार हमारी माता बहनों की सरकार होगी. क्यूँकि घर की महिला अगर सुखी समृद्ध होगी तो घर तरक़्क़ी करेगा, हर घर तरक़्क़ी करेगा तो पूरा गाँव तरक़्क़ी करेगा, पूरा गाँव तरक़्क़ी करेगा तो बिहार तरक़्क़ी करेगा. मेरा हर संकल्प मैंने साकार किया है, हर कसम निभाई है, हर वचन पूरा किया है. मेरे 17 महीने के कार्यकाल में मैंने हर वो अपना वादा पूरा किया है जो मैंने अपनी जनता जनार्दन से किया था.

माई-बहिन मान योजना

माई-बहिन मान योजना फॉर्म 2025: ऑनलाइन पीडीएफ डाउनलोड करे

Bihar Home Guard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती नियम में बड़ा बदलाव अब सिपाही भर्ती वाले छात्रो को मिलेगा मौका

RRB Technician Answer Key 2024 Out for Grade 1 Exam, Download Link

TAGGED: tejashwi कि माई बहिन मान योजना, कैसे मिलेगी माई बहिन मान योजना का लाभ, तेजस्वी की माई बहिन मान योजना, तेजस्वी यादव माई बहिन मान योजना, बिहार माई बहिन मान योजना, बिहार माई बहिन मान योजना 2025, माँ बहन मान योजना, माई बहन मान योजना, माई बहन मान योजना किया है, माई बहिन मान, माई बहिन मान योजना, माई बहिन मान योजना 2025, माई बहिन मान योजना न्यू अपडेट, माई बहिन मान योजना रु 2500
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Ashu Kumari
Follow:
Ashu Kumari is an UPSC Aspirant dons many hats- writer, graphic designer, editor and SEO expert. She has over 5 years of experience in containt writing for many platforms most trending platform- ''sarkarimocktest.com'', popularjobs.in, examchek.com and crafting creative yet impactful content for various domains. Writing aside, she finds solace in the world of books, exploring nature's beauty, binge-watching Asian dramas and engaging in DIY projects. Education: B.SC (Chemistry Honours) From Kolhan University Language: English, Hindi, Bhojpuri
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

Salman Khan at Lilavati Hospital for Salim Khan aur doosri par Salim Khan screenwriter biography
Salim Khan Hospitalised: Salman Khan ke pita Salim Khan Mumbai ke Lilavati Hospital mein bharti, janiye kya hai tabiyat aur unki Biography!
Big News Biography
Digvijay Rathee health update 2026 aur doosri par Digvijay Rathee Splitsvilla star biography
Digvijay Rathee Biography 2026: ‘The 50’ Show se bahar hone ka asli sach aur Health Update!
Biography Big News
Redheemaa Bigg Boss 20 Contestant
Redheemaa (Ridhimaa Gupta) Biography 2026: Kaun hai ye ‘Mystery Girl’ jo Bigg Boss 20 mein machayegi dhamaal?
Biography Big News
Ridhi Dogra Biography 2026
Ridhi Dogra Biography 2026: TV ki ‘Bahu’ se OTT ki Queen tak ka Safar, Net Worth aur Lifestyle
Biography Big News
gold-rate-today-2026
Gold Rate Today 2026: Sona ₹1.8 Lakh Paar! Bappi Lahiri ke paas kitna sona tha? Check Biography & Weight
Big News Biography
Shivam Dube
Shivam Dube Biography, Lifestyle, Age, Height, Stats, Family & More
Entertainment Big News

You Might Also Like

pm awas yojana 2025
Sarkri Yojna

PM Awas Yojana 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पात्रता, लाभ और अंतिम तिथि

February 3, 2025
BA Pass ₹50000 Scholarship
Sarkri Yojna

BA Pass ₹50000 Scholarship: How to find name in BA Pass ₹50,000 Scholarship List?

January 27, 2025
One Student One Laptop Yojana
Sarkri Yojna

One Student One Laptop Yojana, 2025 की सबसे बड़ी सौगात, छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, जानें कैसे करें आवेदन

January 25, 2025
NSP Scholarship Apply Online
Sarkri Yojna

NSP Scholarship Apply Online: छात्रों को मिल रही 75000 रूपए स्कालरशिप के ऑनलाइन आवेदन शुरू

January 21, 2025
Taaza News TimeTaaza News Time
Copyright © 2024 Taaza News Time
  • About Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?