संक्षिप्त विवरण: UPP Constable /उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UP PRPB) ने कांस्टेबल पदपरीक्षा होने के बाद अब प्रॉसेस को आगे बढ़ाते हुए शारीरिक परीक्षा का एग्जाम डेट तय के दिया हैं।आपको बता दे यह भर्ती 60244 पदों के लिए जारी की गई थी। UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन 23 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक भरे गए थे। किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र हैं। जिन उम्मीदवारों ने यह फॉर्म भरा था, वे नीचे दिए गए लिंक से अपना पीएटी एंड पीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Constable PET / PST Admit Card 2024
UPP Constable रिक्तियां 2024
बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 के पद के लिए लगभग 60244 रिक्तियां जारी की हैं। यहां विभिन्न श्रेणियों के लिए उपलब्ध रिक्तियों का विवरण दिया गया है।
श्रेणी सीटें/रिक्तियां
सामान्य 24102
ईडब्ल्यूसी 6024
ओबीसी 16264
एससी 12650
एसटी 1204
UPP Constable भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया
हर परीक्षा की तरह उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा में भी कई चरण होंगे। ये चरण इस प्रकार हैं- • चरण 1- ऑनलाइन परीक्षा • चरण 2-दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक सत्यापन परीक्षण • चरण 3-शारीरिक दक्षता परीक्षण • चरण 4-विस्तृत चिकित्सा परीक्षण
आइए नीचे विस्तार रूप से उन पर चर्चा करते हैं:- चरण 1- ऑनलाइन परीक्षा यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का चरण 1 एक लिखित ऑनलाइन परीक्षा है। पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा और चार विषयों से 150 प्रश्न हल करने होंगे, जिसके लिए 300 अंक निर्धारित हैं।
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।
जो उम्मीदवार दूसरे चरण में पास हुए है वो उम्मीदवार तीसरे चरण के लिए तैयार हो जाये | क्युकी तीसरे चरण का परीक्षा होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है|
UPP Constable परीक्षा 2024- पात्रता मानदंड
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। यदि वे इन आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहते हैं, तो उनका आवेदन परीक्षा के किसी भी चरण में अस्वीकार कर दिया जा सकता है।
हमने नीचे विभिन्न पात्रता मानदंडों पर चर्चा की है-
शैक्षणिक योग्यता
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा
दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पात्रता मानदंड आयु सीमा है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा अलग-अलग है। यहां यूपी पुलिस रिक्ति 2024 के लिए आयु सीमा का विवरण दिया गया है।
लिंग आयु
पुरुष 18-25 वर्ष
महिला 18-28 वर्ष
बोर्ड विभिन्न श्रेणियों को कुछ आयु में छूट प्रदान करता है। यहां विवरण दिया गया है
श्रेणी आयु में छूट
अनुसूचित जाति 5 वर्ष
अनुसूचित जनजाति 5 वर्ष
ओबीसी 5 वर्ष
ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) –
UPP Constable वेतन संरचना 2024
उम्मीदवारों का प्रारंभिक वेतन 21,700/- है, जिसमें मूल वेतन 5,200/- से लेकर 20,200 रुपये तक है। नीचे दी गई तालिका देखें-
विवरण वेतन
वेतनमान INR 5,200/- से 20,200
ग्रेड पे INR 2000/-
वेतन मैट्रिक्स INR 21,700