Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 : अगर आप केवल 10वीं पास हैं और रेलवे के माध्यम से मुफ्त कौशल प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खाश है। रेल कौशल विकास योजना (Rail Kaushal Vikas Yojana) के तहत फरवरी 2025 में शुरू होने वाले 41 वें बैच के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस लेख में हम आपको इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।
योजना से संबंधित सूचना 6 जनवरी, 2025 को जारी की गई थी, तथा 10 जनवरी, 2025 से आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख के अंत में हम आपको उपयोगी लिंक भी प्रदान करेंगे, जिससे आप अन्य महत्वपूर्ण जानकारी तक आसानी से पहुंच सकें।
Rail Kaushal Vikas Yojana 2025: प्रमुख बिंदु
- लेख का नाम -Rail Kaushal Vikas Yojana 2025
- लेख का प्रकार- सरकारी योजना
- योजना का नाम- रेल कौशल विकास योजना
- प्रशिक्षण का महीना- फरवरी 2025
- आवेदन का माध्यम- ऑनलाइन
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 10 जनवरी, 2025
- अंतिम तिथि- 23 जनवरी, 2025
- प्रशिक्षण अवधि- 3 सप्ताह (18 दिन
Rail Kaushal Vikas Yojana 2025: क्या है?
रेल कौशल विकास योजना, भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को मुफ्त में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से 10वीं पास युवा विभिन्न ट्रेड्स में स्किल डेवलपमेंट कर सकते हैं, जैसे कि मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर बेसिक्स, और वेल्डिंग।
Rail Kaushal Vikas Yojana 2025: लाभ
- निशुल्क प्रशिक्षण: यह योजना पूरी तरह से मुफ्त है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को फायदा होगा।
- रोजगार के अवसर: योजना के तहत युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।
- व्यावसायिक कौशल: योजना के अंतर्गत व्यावसायिक कौशल सिखाए जाते हैं, जो रोजगार में सहायक होते हैं।
Rail Kaushal Vikas Yojana 2025: योग्यता तथा आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: आवेदक को कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।
- आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
Rail Kaushal Vikas Yojana 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 6 जनवरी, 2025 |
आवेदन की शुरुआत | 10 जनवरी, 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 23 जनवरी, 2025 |
Rail Kaushal Vikas Yojana 2025: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अगर आपने सीजीपीए के आधार पर अंक प्राप्त किए हैं, तो इसे प्रतिशत में बदलने के लिए सीजीपीए को 9.5 से गुणा करें।
Rail Kaushal Vikas Yojana 2025: प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के बाद, चयनित उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग के समय निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर।
- 10वीं की मार्कशीट।
- 10वीं का प्रमाण पत्र (अगर मार्कशीट में जन्मतिथि नहीं है)।
- पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, या पैन कार्ड)।
- ₹10 के गैर-न्यायिक स्टांप पेपर पर शपथ पत्र।
- मेडिकल प्रमाण पत्र।
How to Apply for Rail Kaushal Vikas Yojana 2025
- स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन करें
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Apply Here” या “आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें।
- नए अकाउंट के लिए “Sign Up” पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, आपको लॉगिन डिटेल्स प्राप्त होंगी।
- स्टेप 2: आवेदन फॉर्म भरें
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में, आवेदन को सबमिट करें और प्रिंटआउट लें।
Rail Kaushal Vikas Yojana 2025: योजना के अंतर्गत उपलब्ध ट्रेड्स
योजना के तहत निम्नलिखित ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा:
- एसी मैकेनिक
- बढ़ई (कारपेंटर)
- कंप्यूटर बेसिक्स
- वेल्डिंग
- इलेक्ट्रिशियन
- फिटर
- ट्रैक लेइंग
- रेफ्रिजरेशन एंड एसी
- तकनीशियन मेकाट्रॉनिक्स
Rail Kaushal Vikas Yojana 2025: अन्य जानकारी
- अटेंडेंस: 75% उपस्थिति अनिवार्य है।
- परीक्षा: लिखित परीक्षा में 55% और प्रायोगिक परीक्षा में 60% अंक लाना अनिवार्य है।
- आरक्षण: इस योजना में आरक्षण का प्रावधान नहीं है।
- रोजगार: इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले प्रशिक्षण के आधार पर रेलवे में नौकरी का दावा नहीं किया जा सकता
Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 : Important Links
Apply Online | Click here |
Notification | Click here |
Official website | Click here |
रेल कौशल विकास योजना 2025, भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और उनके करियर को नई दिशा देने का एक बेहतरीन अवसर है। इस योजना में भाग लेकर युवा न केवल अपने कौशल को निखार सकते हैं, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।