Delhi government big decision: दिल्ली में बीजेपी की सरकार ने श्रमिकों और छोटे मजदूरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने उसके द्वारा काम पर रखे गए कुशल एवं अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की है ताकि उन्हें बढ़ती महंगाई के बीच राहत मिल सके। नई मजदूरी दरें1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। संशोधित श्रमिक वेतन के अनुसार अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन अब 18,456 रुपये होगा, जबकि ग्रेजुएशन और उससे अधिक योग्यता वाले श्रमिकों को 24,356 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
दिल्ली सरकार ने श्रमिकों और कामगारों को महंगाई के बीच बड़ी राहत दी है। सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से नई न्यूनतम मजदूरी दरें लागू कर दी हैं। इस फैसले का फायदा हजारों श्रमिकों को मिलेगा, जिनकी सैलरी अब ₹24,356 तक पहुंच गई है।
Delhi government big decision: किसे कितना लाभ?
कुशल और अकुशल सभी श्रमिकों को फायदा

Delhi government big decision: कितनी बढ़ी है न्यूनतम मजदूरी?
श्रेणी | पहले वेतन (₹) | अब वेतन (₹) | बढ़ोतरी (₹) |
---|---|---|---|
अकुशल श्रमिक (Unskilled) | 18,066 | 18,456 | 390 |
अर्ध-कुशल (Semi-skilled) | 19,929 | 20,371 | 442 |
कुशल श्रमिक (Skilled) | 21,917 | 22,411 | 494 |
मैट्रिक नहीं (Non-Matric) | 19,929 | 20,371 | 442 |
मैट्रिक पास, ग्रेजुएट नहीं | 21,917 | 22,411 | 494 |
ग्रेजुएट और ऊपर | 23,836 | 24,356 | 520 |

सरकार का क्या कहना है?
दिल्ली सरकार ने बयान जारी कर कहा कि,
“देश की राजधानी में मजदूरों की मेहनत को सम्मान देने और महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए मजदूरी दरों को समय-समय पर संशोधित करना जरूरी है। ये नई दरें दिल्ली में सभी निजी और सरकारी क्षेत्र में लागू होंगी।”
Delhi government big decision: मजदूरों को क्या फायदा होगा?
- हर महीने की निश्चित आय बढ़ेगी
- महंगाई के असर से राहत
- जीवन स्तर में सुधार
- बच्चों की पढ़ाई और परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से संभव
दिल्ली सरकार का यह कदम राजधानी के लाखों श्रमिकों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। अब मजदूरी के रूप में उन्हें अधिक वेतन मिलेगा जिससे उनका आर्थिक स्तर सुधरेगा। आने वाले समय में इस फैसले का असर अन्य राज्यों पर भी पड़ सकता है।
TOP NEWS:
Hitman को मिला वानखेड़े में बड़ा सम्मान – स्टैंड का नाम रोहित शर्मा
Sona Dey Biography: Boyfriend, Career, Age, Education & More
India Laser Weapon Test 2025: दुश्मन Drones अब नहीं बचेंगे | DRDO की बड़ी कामयाबी
Murshidabad Protest 2025 -Murshidabad Protest Turns Violent Over Anti-Constitution Slogans