Taaza News TimeTaaza News Time
  • Home
  • Letest job
  • Govt Job News
    • RRB ALP answer key 2024:RRB ALP answer key 2024 released, here’s direct link
    • BPSC TRE: BPSC TRE 4.0 Vacancy 2025 Releasing 1.3 Lakh Teachers Shortly in Bihar Application Form 2024, Apply Link Soon Here
  • Sarkri Yojna
  • Entertainment
  • Technology
  • Healthy Tips
  • Stories
Font ResizerAa
Taaza News TimeTaaza News Time
Font ResizerAa
  • Home
  • Letest job
  • Govt Job News
  • Sarkri Yojna
  • Entertainment
  • Technology
  • Healthy Tips
  • Stories
Search
  • Home
  • Letest job
  • Govt Job News
    • RRB ALP answer key 2024:RRB ALP answer key 2024 released, here’s direct link
    • BPSC TRE: BPSC TRE 4.0 Vacancy 2025 Releasing 1.3 Lakh Teachers Shortly in Bihar Application Form 2024, Apply Link Soon Here
  • Sarkri Yojna
  • Entertainment
  • Technology
  • Healthy Tips
  • Stories
Follow US
  • About Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Contact
Taaza News Time > History > Pryagraaj Kumbh Mela 2025 | महाकुंभ मेला 2025 | जनिये महत्वपूर्ण स्नान तिथियांऔरस्नान का समय. 
History

Pryagraaj Kumbh Mela 2025 | महाकुंभ मेला 2025 | जनिये महत्वपूर्ण स्नान तिथियांऔरस्नान का समय. 

Sandeep Gupta
Last updated: 2025/01/21 at 8:39 PM
Sandeep Gupta
Share
6 Min Read
Prayagraj Kumbh Mela 2025
Prayagraj Kumbh Mela 2025
SHARE

2025 प्रयाग कुंभ मेला; जिसे महाकुंभ के नाम से भी जाना जाता है, महाकुंभ मेले का संस्करण 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, भारत में त्रिवेणी संगम पर आयोजित किया गया है। महाकुंभ पूर्ण कुंभ का एक रूप है जो 144 वर्षों में एक बार आयोजित किया जाता है। एक दुर्लभ घटना में, चंद्रमा, सूर्य, बुध और बृहस्पति एक साथ संरेखित होते हैं, जिससे महाकुंभ सबसे शुभ कुंभ मेला बन जाता है और जीवन में एक बार होने वाला अनुभव बन जाता है.

Contents
महाकुंभ के 4 स्थानमहत्वपूर्ण स्नान तिथियां: महाकुंभ मेला 2025महाकुंभ मेला 2025 : शाही स्नान का समयकुंभ मेला 12 साल बाद ही क्यों मनाया जाता है?महाकुंभ कितने साल पर लगता है.संगम में शाही स्नान से मोक्ष की मान्यता144 सालों बाद महाकुंभ का आयोजन

इस वर्ष महाकुंभ मेला पौष पूर्णिमा के शुभ दिन से शुरू हुआ, जो 13 जनवरी 2025 को पड़ा और 26 फरवरी 2025 तक जारी रहेगा। इस वर्ष का महाकुंभ मेला अपने आप में अनूठा है क्योंकि नक्षत्र संरेखण हर 144 साल में एक बार देखा जाता है। इस माहकुंभ में आने वाले लोगों की संख्या 40 से 45 करोड़ के आस पास है।

महाकुंभ के 4 स्थान

1 . प्रयागराज (गंगा-यमुना-सरस्वती नदियों का संगम), 

2 . हरिद्वार (गंगा), 

3 . नासिक (गोदावरी),

4 . उज्जैन (शिप्रा)।

महत्वपूर्ण स्नान तिथियां: महाकुंभ मेला 2025

  • 13 जनवरी 2025: पौष पूर्णिमा
  • 14 जनवरी, 2025: मकर संक्रांति (पहला शाही स्नान)
  • 29 जनवरी, 2025: मौनी अमावस्या (दूसरा शाही स्नान)
  • 3 फरवरी, 2025: बसंत पंचमी (तीसरा शाही स्नान)
  • 12 फरवरी 2025: माघी पूर्णिमा
  • 26 फरवरी, 2025: महाशिवरात्रि (अंतिम स्नान)

महाकुंभ मेला 2025 : शाही स्नान का समय

शाही स्नान के लिए चार मुहूर्त दिए गए हैं। शाही स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से लेकर 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से लेकर 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त की बात करें तो यह शाम 5 बजकर 42 मिनट से लेकर 6 बजकर 09 मिनट तक रहेगा, जबकि निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 03 मिनट से लेकर 12 बजकर 57 मिनट  तक रहेगा

शाही स्नान का समय 13 अखाड़ों के बीच बांटा गया है, जिसमें उनके शिविर से निकलने, घाट पर स्नान करने और वापस लौटने का समय बताया गया है। महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा सबसे पहले शाही स्नान शुरू करेंगे, जिसका समय सुबह 5:15 बजे से सुबह 7:55 बजे तक तय किया गया है। इसके बाद, निरंजनी और आनंद अखाड़ा को सुबह 6:05 बजे से सुबह 8:45 बजे तक का समय दिया गया है, जिसमें शिविर से निकलने, स्नान करने और वापस लौटने की पूरी प्रक्रिया शामिल है।

कुंभ मेला 12 साल बाद ही क्यों मनाया जाता है?

महाकुंभ मेले का आयोजन हर 12 साल में इसलिए किया जाता है, क्योंकि पौराणिक कथाओं के मुताबिक, समुद्र मंथन के दौरान देवताओं और राक्षसों के बीच अमृत के घड़े को लेकर 12 दिनों तक लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई के दौरान ही 12 जगहों पर अमृत की बूंदें गिरी थीं, जिनमें से चार जगह पृथ्वी पर और आठ जगह देवलोक में थीं। धरती की ये जगहें थीं प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक। कहा जाता है कि इस दौरान नदियां अमृत में बदल गई थीं। कहते हैं शास्त्रों के अनुसार देवताओ का एक दिन पृथ्वी लोक के एक साल के बराबर होता है। इसलिए उस घटना के संदर्भ में कुंभ का आयोजन हर 12 साल के अंतराल में होता है।

महाकुंभ कितने साल पर लगता है.

प्रयागराज में लगने वाला कुंभ ‘महाकुंभ’ है जिसका संयोग 144 साल पर बनता है.  हिन्दू धर्म के अनुयायियों का मानना है कि कुंभ मेले में स्नान करने से पिछले सारे पाप धुल जाते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है.

संगम में शाही स्नान से मोक्ष की मान्यता

प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ का अधिक महत्व इसलिए माना गया है, क्योंकि यहां पर तीन पवित्र नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम होता है. इसलिए यह स्थान अन्य स्थानों की तुलना में ज्यादा महत्वपूर्ण है. भले ही आज सरस्वती नदी विलुप्त हो चुकी है, फिर भी वह धरातल में आज भी बहती है. ऐसा माना जाता है कि जो कोई भी व्यक्ति इन तीनों नदियों के संगम में शाही स्नान करता है, उसे मोक्ष मिलता है.

144 सालों बाद महाकुंभ का आयोजन

संगम तीरे महाकुंभ के दौरान शाही स्नान के लिए खासतौर पर जाना जाता है. यहां मेले के दौरान आध्यात्मिक ज्ञान के साथ ही साथ सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का भी आदान-प्रदान होता है. प्रयागराज में आयोजन के दौरान संतों, ऋषियों और योगियों के ध्यान और साधना का विशेष समय होता है. कुंभ पुराण में जानकारी मिलती है कि हर छह साल में अर्ध कुंभ और 12 साल में पूर्ण कुंभ लगता है. 12 पूर्ण कुंभ जब पूरा होता है तो महाकुंभ का आयोजन होता है. ऐसे में 144 साल बाद महाकुंभ का आयोजन होता है. इस बार प्रयागराज में लगा महाकुंभ मेला 144 साल बाद ही आयोजित हुआ है. इससे पहले साल 2019 में अर्ध कुंभ और 2013 में पूर्ण कुंभ मेला लगा था. 

TAGGED: Allahabad Kumbh Mela, daily decoding, documentary, history of kumbh, history of kumbh mela, history of kumbh mela in india, history of the kumbh mela, How to reach Kumbh Mela, kumba mela story, kumbh documentary, Kumbh Mela 2025, Kumbh Mela 2025 travel guide, kumbh mela documentary, kumbh mela explained, kumbh mela full details in hindi, kumbh mela history, Kumbh mela me kaise jaye, Kumbh mela me kaise pahuche, kumbh mela rituals, kumbh mela significance, kumbh mela story, Kumbh Mela Vlog, maha kumbh mela documentary, Mahakumbh mela 2025, naga sadhu kumbh mela, naga sadhu miracles, Places to visit in Prayagraj, Prayagraj Kumbh Mela, prayagraj mahakumbh, shahi snan, story of kumbh, type of kumbh mela, Uttar Pradesh tourism
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Sandeep Gupta
Follow:
"Writing is not about accurate grammar, it's about the honest thoughts you put in it". Having a versatile writing style, Anum loves to express her views and opinion on different topics such as education, He previously worked with organisation like Examchek.com & Examapply.com entertainment, lifestyle, and more. He is an animal lover, Graphic Designer & Ui Designer and Developer I love my work and it is just not only my profession, It is my life 1 have more than 6 years experience who spends her free time taking care of strays.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

Salman Khan at Lilavati Hospital for Salim Khan aur doosri par Salim Khan screenwriter biography
Salim Khan Hospitalised: Salman Khan ke pita Salim Khan Mumbai ke Lilavati Hospital mein bharti, janiye kya hai tabiyat aur unki Biography!
Big News Biography
Digvijay Rathee health update 2026 aur doosri par Digvijay Rathee Splitsvilla star biography
Digvijay Rathee Biography 2026: ‘The 50’ Show se bahar hone ka asli sach aur Health Update!
Biography Big News
Redheemaa Bigg Boss 20 Contestant
Redheemaa (Ridhimaa Gupta) Biography 2026: Kaun hai ye ‘Mystery Girl’ jo Bigg Boss 20 mein machayegi dhamaal?
Biography Big News
Ridhi Dogra Biography 2026
Ridhi Dogra Biography 2026: TV ki ‘Bahu’ se OTT ki Queen tak ka Safar, Net Worth aur Lifestyle
Biography Big News
gold-rate-today-2026
Gold Rate Today 2026: Sona ₹1.8 Lakh Paar! Bappi Lahiri ke paas kitna sona tha? Check Biography & Weight
Big News Biography
Shivam Dube
Shivam Dube Biography, Lifestyle, Age, Height, Stats, Family & More
Entertainment Big News

You Might Also Like

Shubham-Kumar-Sah-Sarkari-Mock-Test-Founder
BiographyHistory

Shubham Kumar Sah | Founder & Owner of Sarkari Mock Test

January 20, 2026
Taaza News TimeTaaza News Time
Copyright © 2024 Taaza News Time
  • About Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?